फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का गौतम बुद्ध नगर तबादला होने पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई का एक भावुक पल उस समय देखने को मिला, जब साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को धक्का देकर रवाना किया।

विदाई समारोह में विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और निष्पक्षता के साथ उनका समाधान करें। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति सहयोगात्मक होना चाहिए, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
उन्होंने फतेहाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान कस्बे के लोगों से मिले सहयोग और स्नेह की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों का अपनापन हमेशा याद रहेगा। साथी पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर चेयरमैन बबीता शल्या, रवि शल्या, डॉ. हरिओम शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, सागर, प्रियांशु, शुभम, सुमित नागर, रामभेज, देवेंद्र सिंह और आकाश सहित पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: कृष्णा प्रजापति पत्रकार
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
