रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 29 नवंबर। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रविवार सुबह गुरमुरा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहन पुत्र महेश मोदनवाल, निवासी ग्राम अरझट, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता गुरमुरा, थाना चोपन बताया गया है। अभियुक्त की उम्र करीब 18 वर्ष है। उसे 29 नवंबर को सुबह 10:35 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त थाना चोपन में दर्ज मुकदमा संख्या 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287, 303(2), 317(2) और 317(4) में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश, चौकी प्रभारी गुरमा और कांस्टेबल श्रीकान्त कुमार शामिल रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed