चित्रकूट जनपद के मऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अशोक चौराहा मे बांदा डिपो रोडवेज से एक व्यक्ति का पैर फिसलने के कारण व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को मऊ सी एच सी केंद्र ले जाया गया। मऊ सी एच सी केंद्र में उपचार के बाद घायल व्यक्ति को प्रयागराज रेफर किया गया जहां पर इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई।

घायल व्यक्ति चित्रकूट जय कामतानाथ भगवान का दर्शन कर के घर आ रहा था तभी बस से उतरते समय या घटना घटित हुई घायल व्यक्ति का नाम प्रहलाद पासी पुत्र स्वर्गीय समय लाल पासी उम्र 60 वर्ष निवासी कोपा का पुरवा बताया जा रहा है जिसकी पत्नी का नाम रानी देवी है तथा व्यक्ति के 6 बच्चे हैं मऊ पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है ।मऊ थाना एस एच ओ द्वारा मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट:शारदा भारतीय(चित्रकूट)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *