बाराबंकी रामनगर मच्छर भगाने के लिए दुकान में सुलगायी गयी मार्टिन से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गयी। दुकान से धुआं निकलता देख जब तक आसपास के लोगो ने शटर का ताला तोड़कर आग बुझायी तब तक हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत रामनगर के मुख्य बाजार में नितिन शुक्ला की विकास इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। बीती रात रोज़ की तरह नितिन दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगो ने शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वाशिंग मशीन, एलइडी, एलसीडी, प्रेस, डीजे साउंड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दुकानदार नितिन शुक्ला ने बताया कि मच्छर भगाने के लिए मार्टिन लगाई थी। जल्दबाजी में मार्टिन बुझाना भूल गया और दुकान बंद कर मैं घर चला गया था। जिससे आग लग गई जिसमें लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया है।

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह ने

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *