ग्राम पंचायत अधासी भर्रापुर निवासी धीरज कठेरिया पुत्र महेश कठेरिया बाड़मेर राजस्थान में डूयूटी करते थे बीते दो दिन पूर्व धीरज कठेरिया अपने बीएसएफ जवानों के साथ गश्त पर निकले थे तभी सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहेl

ट्रक से ज़ोरदार भिड़ंत हो गई जिसके बाद बीएसएफ गाड़ी में सवार धीरज व एक और साथी इस हादसे में मौके पर ही शहीद हो गए वहीं अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए गाड़ी में कुल सात जवान मौजूद थे जब यह खबर औरैया सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया को पता चली तो वह भावुक हो गईं और गांव में मातम छा गया l

आसपास क्षेत्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी आज जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों समेत ग्रामीणों की आंखें नम हो गई जिले के सभी आला अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन सहित तमाम पार्टियों के नेता भी अंतिम दर्शन के लिए दिखाई दिए बाद में अधासी में समाधि स्थल ले जाकर बीएसएफ जवान धीरज कठेरिया को सभी ने अन्तिम संस्कार कर नम आंखों से नमन किया l

रिपोर्टर रजनीश कुमार

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *