बाराबंकी
परम पूज्य गुरुदेव निष्ठा साहब के आदेशानुसार संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में चेयरमैन डायरेक्टर हरविंदर पाल सिंह जी के सहयोग से गुरु नानक देव व गुरु विशाल देव की पावन जयंती के पूर्व दिवस पर विद्यालयों में बच्चों को साबुन सैनिटाइजर कॉपी पेन पेंसिल आदि सामानों का वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें से बच्चों को कॉपी साबुन पेन पेंसिल और सैनिटाइजर पाने के बाद बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला जिसे देखकर सभी लोगों को आत्म सुकून महसूस हुआ।


संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय देवकलिया विकासखंड मसौली उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव विकासखंड मसौली प्राथमिक विद्यालय मुंजा पुर विकासखंड मसौली प्राथमिक विद्यालय कुडवासा आदि स्कूलों में बच्चों को साबुन पेन पेंसिल और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

सभी स्कूलों में बच्चों और अध्यापकों की ओर से परम पूज्य गुरुदेव और चेयरमैन डायरेक्टर जी को अनंत शुभ कामनाएं दी गई और बच्चों ने चेयरमैन डायरेक्टर हरविंदर पाल सिंह को बहुत ही शुभकामनाएं दी और अध्यापकों की ओर से बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम आए दिन परम पूज्य गुरुदेव के दिशा निर्देश से संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट के द्वारा बराबर लोगों की सेवा की जाती है कॉपी पेन पेंसिल और सैनिटाइजर पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।

मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed