बाराबंकी। अयोध्या जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी रविवार को रास्ते मे पड़ने वाले जिले सुबेहा क्षेत्र के गांव सराय चंदेल पहुंचे और उनका वहां पहुंचने पर सुबेहा नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चेयरमैन पद के दावेदार अवधेश सिंह चंदेल के घर जाकर उन्हें भविष्य के लिए बधाई देते हुए वर्ष 2024 मे होने वाले लोक सभा चुनावों मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार एक बार फिर से बनने का मूलमंत्र दिया।

श्री मोदी के गांव पहुंचने की जानकारी पाकर सैकडो ग्रामीण व क्षेत्रीय जनता सराय चंदेल पहुंची और प्रह्लाद मोदी का गर्मजोशी के साथ लोगो ने स्वागत किया।वहीं क्षेत्रीय लोगो को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है कि यहां के लोग इतने अच्छे से हमारे साथ मै की भविष्व मे सब भाजपामय होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

वहीं प्रह्लाद मोदी के आने की जानकारी होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक पं.सुंदरलाल दीक्षित,विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख महिला नेत्री रानी कनौजिया,क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह,सुनील सिंह,सुमित सिंह चंदेल इत्यादि समर्थक मौजूद रहे।

रिपोर्ट:इंद्रजीत वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed