फतेहपुर, बाराबंकी। यातायात माह के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का किया गया आयोजन फतेहपुर साईं पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया जागरूक ।

बता दें कि नवंबर माह यातायात माह के तहत मनाया जाता है ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर तमाम संगठनों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसी कड़ी में सई पीजी कॉलेज फतेहपुर के करीब दो दर्जन भर से ज्यादा छात्र छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम विषयक पर चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज में किया गया सड़क सुरक्षा चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता मैं करीब 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें काजल अपूर्वा आराधना वर्मा शामली उमा देवी नीलम गीता वर्मा अनुज कुमार अनिल कुमार सौरभ कुमार समीर खुशी पटेल प्रियंका आदि छात्र छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया पीजी कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा प्रतियोगिता के उपरांत छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया।

✍️इन्द्र जीत वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed