मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

रामसनेही घाट, बाराबंकी। 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिन बाल दिवस के रुप मे बड़े हर्षोल्लास से विद्यालयों में मनाया गया। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत मऊ गोरपुर के मुंशी राम सेवक चौधरी स्मारक विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश वर्मा, क्रांतिकारी मानवाधिकार यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के संगठन अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय , प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवम् पत्रकार अंकित पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जवाहरलाल नेहरू जी बच्चों से बड़ा प्रेम स्नेह रखते थे। कुछ कॉलेज के शिक्षकों द्वारा बच्चों को गिफ्ट और मिठाई भी वितरित की गई। गिफ्ट पाकर बच्चे हर्ष से झूम उठे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed