राज्य ब्यूरो/गोरखपुर-यूपी:शनिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर के पदाधिकारियों ने उत्तरी हुमायूंपुर में संविधान दिवस पर महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर संविधान निर्माण के महत्व के बारे में उपस्थित छात्रों से विस्तृत चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस है। पूरे देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके बाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि आज भी भरतीय संविधान लागू होने के बाद भी समाज मे उच्च-नीच,भेदभाव व्याप्त है,महिलाओ पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की। संविधान में शामिल संप्रभुता,समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणतंत्र शब्द भारत की प्रकृति के बारे में और न्याय, स्वतंत्रता व समानता शब्द भारत के नागरिकों को प्राप्त अधिकारों के बारे में बताते हैं।भारत के संविधान को दुनिया के सबसे बड़े संविधानों में से एक माना जाता है जिसमें वर्तमान में 448 अनुच्छेद, 25 खंड, 12 अनुसूची और 105 संशोधन शामिल हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती ने कहा कि भारतीय संविधान के कारण महिलाओं एवं अंतिम छोर के व्यक्तियों को लाभ मिला जिसके कारण देश सेवा में बराबर की भागीदारी निभा रहे है। बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में देश के सबसे उच्च शिक्षित व्यक्ति रहे जिन्होने उस दौर में सर्वधिक डिग्री लेने की उपलब्धि अपने नाम की,उनके इसी विद्वता के कारण ही भरतीय संविधान बनाने क़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गयीं थी।

कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय पार्षद राधेश्याम रावत जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती, पार्षद राधेश्याम रावत, अमित केशवानी, महामंत्री दुर्गेश कोरी,महानगर उपाध्यक्ष अखिलेश आर्या,महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन,कोषाध्यक्ष मनीराम,युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ,अजय कुमार, सुशील,संतोष,अजय,अनिल,आनंद, प्रवीण,अमरजीत,विवेक आदि छात्रगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed