Hardoi…..हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल के पास शनिवार देर रात ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चंदौसी के झीना थाने के महुरा गांव निवासी अशोक पांडेय (45) ट्रक चालक था। शनिवार रात वह हरदोई मंडी में चावल उतारकर आलू लादने कन्नौज जा रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल मोड़ पर सामने से आई डीसीएम से ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक अशोक और डीसीएम चालक उन्नाव के माखी थाना के मझखोरिया गांव निवासी अमित सिंह (38) की मौके पर मौत हो गई।भिड़ंत के बाद डीसीएम पलट गई। हादसे में ट्रक का हेल्पर बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों से चालकों के शवों को बाहर निकाला। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। दोनों के परिजन को सूचना दे दी गई है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *