सहसवान : आज कल शहर में फैली बीमारियों,डेंगू व बुखार आदि को दृष्टिगत रखते हुए डी. पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में एन एस एस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय कैम्पस की सफाई के साथ स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही शारीरिक व आस पड़ोस की सफाई की बात पर जोर दिया। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने स्वयंसेवकों को बताया कि यदि हम आसपास साफ सफाई रखेंगे तो मच्छरों का प्रकोप कम होगा । हम दूसरे पर आश्रित न रहे बल्कि स्वयं साफ रहें व आसपड़ोस साफ सफाई रखें तो बीमारियां स्वयं ही लुप्त हो जायेंगी ।

एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा. मुकेश सिंह व सहप्रभारी दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में टोली बनाकर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया साथ ही उत्तम स्वयंसेवकों को चयनित किया गया । एन .एस. एस सदस्य ज्ञानेंद्र कश्यप, वैभव तोमर, रितु सिंह, तृप्ति सक्सेना, डॉ नीलोफर खान, नितिन माहेश्वरी, प्रभात सक्सेना, अक्षेषन शंखधार , सत्यपाल, गुलनार जमील ने टोलीलीडर की तरह प्रशिक्षित किया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का अपेक्षित सहयोग रहा । वहीं बी .ए,बी. एस सी,बी. काम प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं में नबीहा,जोया,आलिया,अनुष्का,
अर्पित मालपाणी,प्रदीप,पूरन, दुष्यंत, पुष्पा,इफत,अजमी, मुस्कान,सहित 55 स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में सहयोग कर श्रमदान किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views
2 thoughts on “एन एस एस स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।