मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

राम नगर बाराबंकी।आप लोगों ने मुझे चुनाव जिताया तो गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आएगी तथा नगर का समग्र विकास होगा।


यह बात नगर पंचायत रामनगर के संभावित सपा प्रत्याशी सत्यदेव शुक्ला ने निज आवास पर आयोजित अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही श्री शुक्ला ने कहा कि मैं काफी समय से सपा का समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता हूं।पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूं इसलिए पार्टी से टिकट मांग रहा हूं यदि टिकट मिला तो सभी के सहयोग से नगर के जनमानस के आशीर्वाद से चुनाव अवश्य जीतूगा यदि टिकट न मिला तो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अग्रिम निर्णय लूंगा। सपा जिला सचिव शीतला बक्श सिंह ने कहा कि पार्टी जिसको टिकट देगी उसकी हम सब लोग पूरी तरह से मदद करेंगे। सत्यदेव शुक्ला को हाईकमान यदि प्रत्याशी बनाएगा तो जिताने में कोई कसर नहीं की जाएगी। इसके अलावा पूर्व जिला सचिव अनिल यादव जय सिंह यादव ने भी सत्यदेव को पार्टी का टिकट मिलने पर पूरी ताकत से चुनाव में जिताने के बाद कहीं। इनके जीतने से गरीब अमीर की खाई मिटेगी तथा नगर में विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद पवन कुमार ओझा प्रमोद उपाध्याय आकाश शुक्ला अनिल शुक्ला हरिहर दत्त पांडे रामसमुझ यादव प्रभात शुक्ला लवकेश शुक्ला अंकित मौर्य आशीष शुक्ला विकास शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed