मध्यप्रदेश:भारतीय जनता पार्टी के भादवामाता मंडल में ग्राम पंचायत चंपी में 5 दिसंबर को ग्राम चंपी से काली कोटडी तक डामरीकृत सड़क का भूमि पूजन किया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और नीमच जिले की प्रभारी माननीय सुश्री उषा ठाकुर जी, नीमच मंदसौर के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता, कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता, नीमच विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार करेंगे, और विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह जी चौहान ,नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती शारदा मदन जी धनगर ,भाजपा भादवामाता मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुनसिंहजी सिसोदिया, उत्तर मंडल के अध्यक्ष, श्री दीपक जी नागदा, जनपद पंचायत सदस्य श्री वासुदेव जी मेघवाल, के गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 5 दिसंबर 2022 को समय 12:00 बजे स्थान काली कोटडी में किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा भादवामाता मंडल के महामंत्री नवलकृष्ण सुरावत, मुकेश मेघवाल, मंडल मीडिया प्रभारी राजीव गरासिया ने दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed