मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

दरियाबाद बाराबंकी
आज ग्राम ऊटवा दरियाबाद बाराबंकी में भारतीय समाज सेवा संघ की बैठक हुई जिसमें कुछ नए सदस्यों को जोड़ा गया जिसमें प्रीति सिंह पत्रकार को महिला जिला सचिव बाराबंकी नियुक्ति पत्र देखकर पदभार सौंपा गया और रमेश यादव पत्रकार जो पूर्व पूरी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनको पुनः पूरी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पदभार सौंपा गया नियुक्ति पत्र देकर राजकिशोर जी को राष्ट्रीय का सदस्य बनाया गया जो संगठन में पूरी निष्ठा ईमानदारी संघर्ष के साथ कई वर्षों से लगे हुए डॉ आकाश श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष अयोध्या बनाया गया मुलायम सिंह जितेंद्र कुमार आदि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उनको पदभार सौंपा गया।


बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें राष्ट्रीय महासचिव चंद्रमौली शुक्ला युवा प्रदेश अध्यक्ष दौलत सिंह मीडिया प्रभारी अंकित यादव साथ में लखनऊ टीम के सक्रिय सदस्य राहुल यादव और अन्य तमाम क्षेत्रवासी ग्रामवासी उपस्थित रहे क्षेत्रवासियों ने तीन मांगे रखी है कि क्षेत्र में गौशाला नहीं है बारात घर नहीं है और पानी की टंकी यह तीनों सुविधाएं क्षेत्र वालों को नहीं मिल पा रही हैं सरकार यहां ध्यान नहीं दे रही है बाराबंकी प्रशासन इस क्षेत्र में ध्यान नहीं दे रही है और क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहीं से माननीय मंत्री महोदय सतीश शर्मा जी जो खाद्य रसद विभाग से राज्य मंत्री हैं इसी सीट से विधायक हैं फिर भी लगभग 15 किलोमीटर रास्ते की सड़क बहुत खराब है जो सरकार का गड्ढा मुक्त अभियान था वह पूरी तरह से फ्लॉप हुआ है तो इस क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं ग्रामीण रामसेवक वर्मा राम वर्मा राजन दास राजित राम शत्रोहन अखिलेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed