रिपोर्ट:राष्ट्रीय ब्यूरो/बहुआयामी समाचार


महराजगंज:आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर श्री आरपी चौरसिया जी को ज्ञापन सौंपते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।


जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने कहा कि व्यापारियों में पूरा दहशत का माहौल बना दिए गए है, भारी पुलिस फोर्स, बज्र वाहन, लेकर चलने से व्यापारी वर्ग डरे सहमे से हैं।ऐसा लग रहा है कि कोरोना का चौथी लहर आई हुई है।लगन के वक्त सभी बाजारों में सन्नाटा सा पसर गया है।


इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया,वरिष्ठ महामंत्री संजय पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सदरे आलम,जिला प्रवक्ता आत्माराम गुप्त, जिला मंत्री अभय श्रीवास्तव ,जिला संयुक्त मंत्री करण सिंह चौरसिया, गौतम गोविंद प्रजापति, नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, मदनलाल श्याम वर्मा, संजय कसौधान, अजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप ,रामकेवल शर्मा, सहित और भी पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed