Hardoi……बेहटा गोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा में शुक्रवार की दोपहर घर की छत पर भाभी के साथ बैठी युवती को गांव के युवक ने तमंचे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। युवती की शादी तय होने से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया।कोडरा निवासी दीपमाला (21) पंचायत सहायक के पद पर तैनात थीं। शुक्रवार की दोपहर वह भाभी के साथ छत पर बैठी थी। गांव का उमेश घर में घुस आया और छत पर पहुंच गया। उसने तमंचा निकालकर दीपमाला के सिर में गोली मार दी। दीपमाला की मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी छत पर पहुुंचे। इस पर उमेश छत के पीछे से कूदकर भाग गया। बाद में पुलिस ने उमेश को गांव में ही दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया।युवती की मां की ओर से उमेश और उसके पिता रामशंकर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में प्रेम प्रसंग का जिक्र नहीं है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश दीक्षित मौके पर जांच की। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि पूछताछ में युवक ने प्रेम प्रसंग की बात कुबूली है। उसका कहना है कि दीपमाला की शादी कहीं और तय होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।