स्योहारा। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें बुढ़नपुर स्योहारा ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर व बुढ़नपुर स्योहारा इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अहमद ने संगठन का विस्तार करते हुए खुशीराम सिंह को महामंत्री, साजिद अली को उपाध्यक्ष, मोहम्मद फैजान को कोषाध्यक्ष, व रईस अहमद को संगठन मंत्री मनोनीत किया। व सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश तोमर एवं संचालन नसीम अहमद ने किया।

जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है एक पत्रकार ही आम जनता की आवाज को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाता है लेकिन जब उसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो केवल संगठन ही है जो उसकी कठिनाइयों में उसके साथ खड़ा होता है पत्रकार निडर, निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर खबर को सत्यता के साथ दिखाने का कार्य करें।
नवागत अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैज़ान ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैैं में उस पर खरा उतरूंगा तथा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी पत्रकार साथियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और सभी साथियों ने पत्रकारिता के हित में निडर होकर एक साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया और एक दूसरे को बधाई दी।

बिजनौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *