बिनावर/बदायूं : विकासखंड सलारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद माफी में ग्राम प्रधान शमीम आलम ने बदायूं क्राइम संवाददाता शिवेंद्र यादव से सफाई कर्मचारी के एक महीना से ना आने की शिकायत की थी । इसी क्रम में दिन रविवार को पत्रकार शिवेंद्र ने अपने न्यूज़पेपर में सफाई कर्मचारी की 1 महीने की गतिविधियों की खबर को प्रकाशित किया था । जिसके बाद खबर प्रकाशित होने पर बौखलाए सफाई कर्मचारी रवि ने दिन सोमवार को 4:00 बजे के लगभग पत्रकार शिवेंद्र यादव को फोन के माध्यम से धमकी दी, कहां आगे से आनंदा हमारा ख्याल रखना ।

जिसके बाद पत्रकार ने कई उचित अधिकारियों को फोन के माध्यम से सफाई कर्मचारी के धमकाने की सूचना दी । इस संबंध में जब पत्रकार ने एडीओ पंचायत सलारपुर खालिद अली खां से शिकायत की तो उन्होंने बताया सफाई कर्मचारी के ना आने की शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा हमारे पास भी आई थी ।जिस संबंध में सफाई कर्मी रवि का वेतन रोक कर उचित कार्रवाई की जा रही है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *