बाराबंकी : विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल प्रखंड सिरौलीगौसपुर की बैठक पारिजात धाम बरौलिया में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष आयुष नाग ने कहा कि संगठन का कार्य ईश्वरीय कार्य है, सर्व समाज को जोड़ने के साथ-साथ सनातन धर्म के मान बिंदुओं की रक्षा और धर्म जागरण यह संगठन के प्रमुख कार्य हैं। संगठन के कार्यों को और अधिक गतिशील बनाने हेतु संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से कार्य करना होगा।
बैठक में विहिप बजरंग दल के अनुज कुमार वर्मा मोनू सोनी रोहित कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा बाराबंकी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *