बाराबंकी : नगर पंचायत रामसनेहीघाट मे 25 दिसंबर रविवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत भिटरिया मे एक आवास पर तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया । गायत्री परिवार राम सनेही घाट के वरिष्ठ शिवा कांत त्रिपाठी ने बताया कि जब एक साथ मिलकर सैकड़ों लोग गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां दी जाती है तो आध्यात्मिक वातावरण बन जाता है। साथ ही हवन की समिधाओं के उठे धुएं से वातावरण भी शुद्ध हुआ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नियंत्रण और बचाव के लिए वातावरण परिशोधन एवं विश्व के शांति सर्व मंगल की प्रार्थना के उद्देश्य से आज महेंद्र कुमार गुप्ता के आवास भिटरिया में तीन कुंडीय यज्ञ हवन किया गया।

इस मौके पर रामकिशुन मैनेजर, बृजेश श्रीवास्तव,सुरेंद्र सिंह,रिशू गुप्ता,मान सिंह,शिव शंकर कसोधन,राम बाबू कशोधन,गोपाल गुप्ता,मंजू देवी,आरती गुप्ता,वंदना सिंह,संतोष तिवारी,राम सखी गुप्ता,सरिता गुप्ता,गोपाल गुप्ता सहित आदि महिलाए पुरुष यज्ञ मे शामिल हुए।

✍️ ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed