बदायूँ/उत्तर प्रदेश : देश में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर खतरे की आहट के साथ ही मॉकड्रिल करवाई जा रही है जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट, बेड्स, दवाइयों की उपलब्धता सहित इमरजेंसी हालातों को देखा जा रहा है। जनपद में भी कई अस्पतालों में मंगलवार सुबह मॉकड्रिल की गई। मरीज को वार्ड में भर्ती करने सहित अन्य प्रक्रिया को देखा गया।

कोरोना संक्रमण की संभावित लहर को देखते हुए मंगलवार को जनपद में जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिनावर, समरेर, आसफपुर तथा रुदायन पर मॉकड्रिल की गई। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमएस विजय बहादुर राम व चिकित्सकों के साथ मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट और आइसोलेशन वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी।

जिला अस्पताल में लगे एक हजार किलो लीटर के ऑक्सीजन प्लांट को चालू करके चेक किया गया, जिससे लगातार ऑक्सीजन सप्लायी की जा रही है। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां की जा रही हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हैं। मरीजों के ऑक्सीजन प्लंग और अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट और वार्डों का निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। स्टाफ को वार्डों में प्रशिक्षण देकर तैनात किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

राजकीय मेडिकल कालेज में मॉक ड्रिल की गयी जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डॉ० मो० असलम एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ० पलवीन कौर ने राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ चिकित्सालय में कोविड- 19 की संभावित लहर के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया। प्रधानाचार्य डा० धर्मेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में 200 कोविड बैड स्थापित हैं, जिसमें 100 बैड बच्चों के लिए चिन्हित किये गये हैं। आवश्यकता पड़ने पर लगभग 50 अतिरिक्त बेड भी प्रयोग में लाये जा सकते हैं। इनमें से 20 बैड कोविड आई०सी०यू० एवं 20 बैड बच्चों के कोविड आई०सी०यू० के रूप में हैं। मॉक ड्रिल में ऑक्सीजन प्लान्ट तथा कोविड वार्ड का निरीक्षण भी किया गया। ऑक्सीजन प्लान्ट में ऑक्सीजन की शुद्धता तथा प्रेशर का आंकलन किया गया। इस दौरान आवश्यक उपकरणों, वैन्टीलेटर, औषधियों तथा विभिन्न सामग्रियों की उपलब्धता तथा क्रियाशीलता का भी आंकलन किया गया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।