हरदोई…….जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के घाघरा नदी में एक किसान का शव उतराता मिला। लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही, परिजनों को भी सूचना दी गई।सिमरा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई विश्वनाथ उर्फ भन्नू (38) शुक्रवार को खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। शनिवार की सुबह लोगों ने विश्वनाथ का शव घाघरा नदी के अंदर उतराता हुआ देखा।पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी। इस पर वह अपनी मां चंद्रकली व मृतक की पत्नी उर्मिला के साथ मौके पर पहुंचे। रामचंद्र के मुताबिक विश्वनाथ के एक बेटा व दो बेटी हैं। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *