✍️धर्मेन्द्र कसौधन(राष्ट्रीय ब्यूरो)

यूपी:शासन ने सीतापुर, बहराइच और कानपुर नगर समेत विभिन्न 13 जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) की तैनाती की है। इनमें कुछ डीआईओएस के पद काफी दिनों से खाली चल रहे थे, जबकि तीन जिलों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही छह अन्य शिक्षाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

विशेष सचिव कृपाशंकर यादव की ओर से जारी आदेश के तहत लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं शिविर) पद पर तैनात राजेंद्र सिंह को सीतापुर में रिक्त पड़े डीआईओएस पद पर भेजा गया है, जबकि शिविर कार्यालय में संबद्ध अमरकांत सिंह को सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं शिविर) के पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

जय प्रताप सिंह को उप प्राचार्य डायट गोंडा से डीआईओएस बहराइच के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पप्पू सरोज को उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से वैयक्तिक सहायक शिक्षा निदेशक, शिविर कार्यालय लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। फतेह बहादुर सिंह को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मिर्जापुर के पद से स्थानांतरित कर कानपुर नगर का डीआईओएस बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed