बिसौली/बदायूं : कोतवाली परिसर व थाना फैजगंज बेहटा में थाना समाधान दिवस पर जनसमस्याएं सुनी गईं। थाना फैजगंज बेहटा में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनाकर जनसमस्याएं सुनीं। श्री वर्मा ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधीनस्थों को शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी देहात ने कहा कि जिन शिकायतों या प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना हो उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को अतिशीघ्र प्रेषित किया जाए। वहीं कोतवाली परिसर में एसडीएम ज्योति शर्मा व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मौसम खराब होने से कम फरियादी ही नजर आए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *