बिल्सी/बदायूं : नगर के सिरसौल रोड स्थित प्रसिद्ध देववाणी मंदिर पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पिंकी कावरा के नेतृत्व में G20 वेलकम इंडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया । मंदिर परिसर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फर्श पर रंगोली बनाई । उन्होंने कहा विश्व की प्रमुख अर्थ व्यवस्थाओं के समूह G20 की अध्यक्षता वर्तमान में भारत के पास है । पिछले वर्ष दिसंबर 2022 में औपचारिक रूप से भारत ने इसकी अध्यक्षता ग्रहण की थी । जो नवम्बर 2023 तक रहने वाली है साथ ही यह भी कहा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है और साथ ही हमारी मजबूत प्रगति के साथ विश्व में बढ़ते कद का प्रमाण है । इस मौके पर सरला गुप्ता, सोनी माहेश्वरी, कमलेश माहेश्वरी,कुसुम शर्मा, बैकुटी शर्मा, पूजा, मोनी शर्मा, अंजली, नंदिनी, मधु सौनकर, रमा गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed