जिला संवाददाता मुरारी यादव बाराबंकी
बाराबंकी। जिले के बनीकोडर ब्लॉक अंतर्गत तोरईगांव स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी आदर्श रास लीला एवं राम लीला मंडल भक्त चरित्र मथुरा वृंदावन प्रसिद्ध मंडली द्वारा मंचन किया जा रहा है।

राम लीला में दूर दराज के गांवों से भारी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे है।राम लीला का शुभारंभ 15/01/2023 दिन रविवार से हुआ है जिसका समापन 21/01/2023 दिन शनिवार को होगा।विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि रास लीला जैसे धार्मिक कार्य सनातन धर्म का संरक्षण करती है और यहां की रास लीला में हम सबकी बड़ी आस्था है।इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अजय सिंह,Drx आकाश वर्मा,निर्मल शुक्ला,धनंजय सिंह,अर्जुन वर्मा,श्रवण विश्वकर्मा,कृष्णमगन वर्मा,कपिल विश्वकर्मा निर्मल वर्मा,राम अचल रावत समेत अन्य श्रद्धालु भारी संख्या मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *