रिपोर्ट:शारदा भारतीय(चित्रकूट)


अपर जिलाधिकारी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ मास की मौनी अमावस्या का पर्व 21 जनवरी 2023 को एवं मेला 20 जनवरी 2023 से 22 जनवरी 2023 तक रहेगा। अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जो संपूर्ण मेला क्षेत्र में अपने अपने निर्धारित स्थलों पर तैनात रहकर मेला व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराएंगे।

उन्होंने मेला में लगाए गए मजिस्ट्रेटों से कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने तैनाती स्थलों पर उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मेला को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पालिका परिषद कर्वी , जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई तथा गोवंश वहां पर न जाने पाए की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि रामघाट व परिक्रमा पथ पर साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। लाइट की व्यवस्था अच्छी रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *