आज दिनांक 31-01-2023 को आम आदमी पार्टी लखीमपुर खीरी द्वारा बिजली की बढाई हुई दरों के विरोध मे प्रर्दशन किया गया एवं राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया ।2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी manifesto में शामिल किया था और अपनी जनसभाओं में घोषणा की थी कि यदि हमारी सरकार बनती है तो किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी और आम जनता को कम दरों में बिजली उपलब्ध कराई जायेगी ।परन्तु इसके विपरीत उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिजली के दामों मे 23% की बढोतरी करने का प्रस्ताव पास कर रही है।इस अवसर पर नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष वलीम खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार चौहान, जिला सचिव इश्तियाक अली , उपाध्यक्ष ओमकार वर्मा, सचिव अनिल राजवंशी , निघासन विधानसभा प्रभारी हरीश वर्मा , गोला विधानसभा अध्यक्ष खुशीराम राज, छात्र विंग से हमारे ऊर्जावान साथी प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण वर्मा, जिला संगठन मंत्री सचिन वर्मा, अमरदीप सैनी, , रिजवान अली सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *