बिसौली/बदायूं : एसडीबी पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। बच्चों ने कबड्डी व वॉलीबॉल में अपने हुनर को दिखाया। पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने देवराहा बाबा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। समारोह को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा खेलों के हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रहे हैं। विद्यालय के बच्चों ने मार्चपास्ट के अलावा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

इससे पूर्व निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य मीनू बत्रा, राजेश वार्ष्णेय आदि ने राज्यमंत्री व अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नीरज कुमार साई, यसपाल सिंह परमार, शारदा ववेजा, राजाबाबू वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, रामवीर सिंह, विनय सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *