निचलौल (महराजगंज)। भारत के महान वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर निचलौल स्थित मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरूल उलूम में एक विशेष श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।​इस अवसर पर मदरसे के बारह प्रतिभावान छात्रों ने डॉ. कलाम के जीवन और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए बेहद सुंदर और आकर्षक छायाचित्र (चित्रकला) बनाए। छात्रों की इस अद्भुत कलाकृति और कलाम साहब के प्रति उनके समर्पण को देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए।

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए निचलौल के सम्मानित व्यापारी व जनसेवक अनिल वर्मा ने कलाम साहब के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन हम सभी और विशेषकर युवाओं के लिए सदैव अविस्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।”

​अनिल वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मदरसा छात्रों द्वारा आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम क्षेत्र में काफी चर्चा और प्रशंसा का विषय बना हुआ है।

​कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री,मौलाना खालिद, अध्यापक तनवीर खान एवं मास्टर अब्दुल मन्नान ने विशेष सहयोगी की भूमिका निभाई और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed