बदायूं/उत्तर प्रदेश : आज प्रांतीय आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुलवामा शहीदों की चौथी बरसी पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जवान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह ने पुलवामा शहीदों की चौथी बरसी पर उनको नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के विस्फोटक ले जा रहे वाहन को एक आतंकवादी ने टक्कर मारकर विस्फोट किया था जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे और उनकी शहादत पर हम उन को सादर नमन करते हुए देश की एकता को तोड़ने वाले आतंकवादियों से सदैव लड़ने की प्रयास करते रहेंगे ।

उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम लोग जनमानस भी आतंकवाद का मुकाबला हिम्मत के साथ करें। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने उन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा आतंकवादियों के इस कायर पूर्ण हमले से देश के जवानों की हिम्मत और बड़ी और आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब हमारी सेना के जवानों ने दिया । श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद ,सद्दाम हुसैन युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा में शोएब अहमद, प्रकाश सिंह ,राजपाल ,मोहम्मद शाकिर ,दिनेश गौड़, शराफत हुसैन ,हसन मियां ,बख्तियार उद्दीन आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।