ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार 🖋️हरदोई…….हरदोई जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे में 202 लोगों को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार इन लोगों के पास से 3778 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। अभियान में पुलिस ने शराब बनाने की 58 भट्ठियां नष्ट कराई हैं।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में सभी थाना-कोतवाली में अभियान चलाया। अभियान में अवैध शराब बनाते हुए 202 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3778 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।अभियान में पुलिस ने शराब बनाने की 58 भट्ठियां भी पकड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन लाख लीटर लहन नष्ट कराया है। अभियान में की गई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में खलबली है। 24 घंटे के अभियान में बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी ने अवैध कारोबार की पोल खोल दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट पुनीत शुक्ला ब्यूरो प्रमुख लखनऊ मंडल 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *