ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार (हरदोई)…सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर में होली में आग लगने से पहले ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दादी-पौत्री घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।भैरमपुर में ग्राम सभा की भूमि पर ग्रामीणों ने होली के लिए ईधन जमा किया था। जिसे मंगलवार सुबह आठ बजे गुड्डन समेत परिवार के लोगों ने हटा दिया। बताया कि वह यहां जानवर बांधते हैं। इससे दो पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं। एक पक्ष से रमा देदी (55) व उनकी पौत्री अनामिका (18) को चोंट आईं है। थाने में गुड्डन, सर्वेश, उमेश और शोभित के खिलाफ घायलों ने शिकायत की है ।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *