फतेहपुर : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा ब्लॉक सभागार में एक बैठक कर आगामी 14 मार्च को जनपद मुख्यालय पर होने वाली रैली व ज्ञापन को लेकर की गई विस्तृत रूप से चर्चा। ज्ञात हो, कि फतेहपुर ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ की एक बैठक बुलाई गई। सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष छत्रपाल, ब्लॉक मंत्री लल्लूराम उपस्थित रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल ने बताया, कि आने वाली 14 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक रैली जिला मुख्यालय पर होनी है, जिसमें हमारे साथ शिक्षकों के साथ-साथ अन्य संगठन के भी कर्मचारी सहयोग करेंगे। उसी रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के साथ आगामी रणनीति पर बैठक के दौरान विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। बैठक के दौरान क्षेत्र के समस्त सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *