रामनगर/बाराबंकी : अमृत सरोवर के लिए सरकार जहां एक ओर करोड़ों रुपए खर्च करती है। वही कुछ प्रधान रुपए डकारने के चक्कर में सरोंवरो का निर्माण पीली ईंटों तथा घटिया सामग्री का प्रयोग कर अच्छी खासी रकम बचाने के चक्कर में लगे हैं। मामला है ग्राम पंचायत कुम्हरवा का जहां अमृत सरोवर निर्माणाधीन है यहां के प्रधान के द्वारा अमृत सरोवर निर्माण में शुद्ध पीली ईटें तथा घटिया मसाले का प्रयोग कर भारी भरकम रकम बचाने के चक्कर में लगे हुए हैं। और इसका निर्माण भी कच्छप गति से चल रहा है। यह सरोवर कैप्टन मनोज पांडे अमृत सरोवर के नाम से है। इस सरोवर का निर्माण मनरेगा व राज्य ब्यय से 1426371 रुपए में हो रहा है। जिसमें प्रधान दुर्गेश कुमार यादव तथा पंचायत सचिव अखिलेश्वर चौहान की मिलीभगत से बंदर बाटी कर सरोवर का निर्माण घटिया सामग्री प्रयोग कर किया जा रहा है। ब्लॉक के ईमानदार बी डी ओ अमित कुमार त्रिपाठी की छवि पर दाग लगाने का कार्य कर रहे हैं।ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर बताया कि हम तो अपना काम सही तरीके से अपने हिसाब से करा रहे हैं लेकिन आप को जो करना है वह करिए।

✍️ बाराबंकी से ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *