ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत सिंह वर्मा/पुष्पेंद्र कुमार वर्मानिंदूरा बाराबंकी। कृषि विभाग बाराबंकी की ओर से निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत बड्डूपुर क्षेत्र के डफरपुर में एक निजी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक कुर्सी मौजूद रहे।नेशनल मिशन एडिबल आयल (आयल सीड्स) आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन डफरपुर निंदूरा स्थित एक निजी विद्यालय में किया गया, साथ ही साधन सहकारी समितियों पर चुने गए सभापतियों का सम्मान व राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक के द्वारा साधन सहकारी समितियों पर चुने गए सभापतियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक ने कृषि मेले में लगे स्टालों का अवलोकन कर मौजूद लोगों को संबोधित किया साथ ही सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय किसान व भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह वर्मा बाराबंकी 🖋️

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *