ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी बाराबंकी तहसील फतेहपुर के अंतर्गत मोहम्मद पुर खाला कोतवाली में नवागत कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का भारतीय किसान यूनियन भानु के तहसील पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और शिष्टाचार भेंट की गयी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया की किसानों की समस्त प्रमुख समस्याओं का निवारण तत्काल किया जायेगा कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूँ,और मेरा कर्तव्य भी है कि मैं पूरी ईमानदारी से समाज की सेवा करूँ,और कहा कि मेरे रहते हुए किसी भी किसान पर अत्याचार नही होगा,यह हमारा वादा है, शिष्टाचार भेंट करने वालो में उपस्थिति लोगों में तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह तहसील महासचिव अभिषेक बाजपेई नगर अध्यक्ष बेलहरा सूरज सोनी तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा धीरेंद्र वर्मा लालजी वर्मा ,शैलेन्द्र वर्मा जितेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम ,राजकुमार यादव एव अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह वर्मा बाराबंकी 🖋️

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *