बहुयामी समाचार ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा

बाराबंकी फतेहपुर टूरिस्ट बस व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस के नीचे फंसी बाइक दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल। दोनो घायलों को चिकिसक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के फतेहपुर रामनगर रोड पर लालापुर चौराहे के पास टूरिस्ट बस नंबर यूपी 15 ईटी 4044 व बाइक नंबर यूपी 32 केटी 0633 में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक समेत बाइक सवार बस के नीचे जा फंसे, जिसमें सतीश पुत्र गजोधर निवासी ग्राम एंडोरा व सुधीर पुत्र लालजी निवासी रीवा चपरी थाना बड्डूपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली फतेहपुर पुलिस के द्वारा बस व बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया, वहीं बस चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *