बहुआयामी समाचार (हरदोई)हरपालपुर……….मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा गांव में झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।मखाई पुरवा निवासी तेजराम की पत्नी शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया। उसके बाद शौच करने के लिए चली गई। वहीं, परिवार के अन्य लोग खेतों पर काम करने के लिए चले गए थे। इस दौरान घर में सिर्फ तेजराम का बेटा ज्ञानेंद्र (5) और बेटी नन्हीं (3) मौजूद थे।इसी समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और दोनों बच्चे जिंदा जल गए। कुछ ही देर में झोपड़ी खाक हो गई। घटना की सूचना लोगों ने दमकल और पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब्यूरो रिपोर्ट पुनीत शुक्ला🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *