बिसौली/बदायूं : निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष पद के चार सेट खरीदे गए। हांलाकि प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुबह से नामांकन स्थल पर व्यवस्धाएं चाक चौबंद रखीं थीं। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय कुमार मिश्रा, सीओ पवन कुमार व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला दलबल के साथ सुबह से ही मोर्चा संभाले नजर आए। पूर्व चेयरमैन अबरार अहमद ने नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे। इसके अलावा अध्यक्ष पद के दो और सेट विक्रय हुए।

✍️ बिसौली से आई एम खान की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *