बिसौली/बदायूं : नगर के चंदौसी मार्ग पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरवन लाल ने कहा कि अंबेडकर जी ने दलित समाज में जन्म लेने के बावजूद संविधान निर्माता होने का गौरव प्राप्त किया। उनके जीवन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य डा. नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न अंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। डा. घनश्याम दास ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अंबेडकर जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर डा. करतार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शालिनी सिंह, भावना सिंह, अमर सिंह, संघप्रिय गौतम, ओमकार मानव, सुनील कुमार, वृषकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

✍️ बिसौली से आई एम खान की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *