बिसौली/बदायूं : एसडीबी पब्लिक स्कूल में ईद, अक्षय तृतीया व परशुराम जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक मयंक सिंह ने कहा कि पौराणिक ग्रंथों के आधार पर अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल प्राप्त होते हैं। इसी तिथि में भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। शिक्षिका सईदा बी ने बताया कि ईदुलफितर का त्योहार खुशी और जीत का प्रतीक है। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय व प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने सभी बच्चों को उक्त पर्वों की शुभकामनाएं दीं।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed