बिसौली/बदायूं : नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन नगरपालिका बिसौली से चेयरमैन पद के लिए पहला पर्चा मेघा शैलू महाजन ने दाखिल किया। जबकि एक सेट बिक्री हुआ। सदस्य पद के 18 नामांकन पत्र भरे गए जबकि 5 पर्चे खरीदे गए। वजीरगंज नगरपंचायत से अध्यक्ष पद के दो और सदस्य के नौ नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगरपंचायत मुड़िया से अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य पद के चार पर्चे भरे गए। वहीं सैदपुर से सदस्य पद के 8 और फैजगंज से सदस्य के चार नामांकन दाखिल हुए। दोनों जगहों से चेयरमैन पद का कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। एसडीएम विजय कुमार मिश्रा ने सभी काउंटर पर जाकर प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed