बिसौली/बदायूं : नगर व क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही अकीदत व जोशोखरोश के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज काजी इजहार अशरफ ने अदा कराई। ईदगाह पर एसडीएम विजय कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर, कोतवाल संजीव शुक्ला व ईओ ज्ञानेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा नगर की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा।

इधर मस्जिद बिलाल में मौलाना शादाब रजा उवैसी, जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल मुक्तदिर, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान, कादरी मस्जिद में हाफिज अहमद हुसैन, मदीना मस्जिद में मौलाना रफीक खान, मरकज वाली मस्जिद में मौलान नसीम व खानकाह वाली मस्जिद में मौलाना बसी सैफी ने नमाज अदा कराई। पालिका प्रशासन की ओर से ईद के मौके पर तड़के ही मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था व चूना डाला गया।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed