आज दिनांक 17 मई 2023 को उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहसिन रज़ा माo मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके शासकीय आवास 05, कालिदास मार्ग लखनऊ पर भेंट कर की, श्री मोहसिन रज़ा जी ने माo मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवम् विजय का प्रतीक “गदा” भेंट कर निकाय चुनावों में पार्टी की प्रचंड विजय पर बधाई दी तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

माo मुख्यमंत्री जी को हज यात्रा 2023 की तैयारियों और प्रगति से अवगत कराया । माo मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया है कि हज यात्रा 2023 पर जा रहे आज़मीनों / हज यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो , हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा यह भी स्पष्ट किया की प्रदेश सरकार हज यात्रा 2023 हेतु उत्कृष्ट व्यवस्था प्रदान किए जाने हेतु प्रतिबद्ध है तथा माo मुख्यमंत्री जी ने हज यात्रा 2023 के संबंध में मुझे आशीर्वाद स्वरूप अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।

बिजनौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *