उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

स्योहारा-(बिजनौर)- बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एव अनुसंधान समिति लखनऊ के जिला बिजनोर मिडिया प्रभारी मोहम्मद फैजान के कार्य अनुभव और ईमानदारी को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष के. एम.अमिश जी ने मोहम्मद फैजान को जिले से स्थानान्त्र्ण करके मुरादाबाद मंडल ब्यूरो प्रमुख नियुक्त किया और बधाई देकर प्रमाण पत्र से नवाज़ा व् उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी टीम साथियों से साथ देने को कहा और इसी तरह कार्य करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा। वही मोहम्मद फैजान ने समिति के अध्यक्ष के. एम. अमीश जी का आभार व्यक्त किया और सभी साथियों का सहयोग करने तथा साथ देने पर आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने का निर्णय लिया संस्था से जुड़े मंडल अध्यक्ष आसिफ रईस व् मंडल मीडिया प्रभारी नसीम अहमद ने भी फैजान खान को ढेर सारी शुभकामनाए दी व अपनी मोहब्बतों से नवाज़ा और मंडल में रहकर हर तरह से साथ देने की बात कही तथा संस्था को आगे बढ़ाकर पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र मैं उन्नति करने का आश्वासन दिया और जल्दी अपने क्षेत्र में संस्था की शाखा खोलने का भी विचार विमर्श किया!

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *