बिसौली/बदायूं : श्री श्याम सेवादार परिवार के तत्वावधान में आगामी 30 सितंबर को आयोजित भव्य भगवा निशान नगर भ्रमण यात्रा को सफल बनाने के मकसद से संगठन की बैठक में विचार विमर्श हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैयालाल मित्तल भी शिरकत करेंगे। चितरंजन गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन किया। धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि मनोहारी झांकियों व भव्य निशानों के निशान यात्रा बृजफार्म बुध बाजार से खाटू श्याम मंदिर दबतोरी रोड तक निकाली जाएगी। बैठक में डा. गुंजन वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी, पुलकित, केपी मौर्य, अनुज, गोपाल वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, दीपक, विशाल, विकास, जितेन्द्र, आनंद प्रकाश, गौरव वार्ष्णेय, गोविंद, जंतु आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed