बिसौली/बदायूं : अमरनाथ यात्रा से लौटे पहले जत्थे का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। नगरवासियों ने अमरनाथ यात्रियों के नगर आगमन पर बैंड बाजे के साथ उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। यहां बता दें कि नगर से बीते सप्ताह अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था। शनिवार को नगर आगमन पर अशोक शर्मा गुरु, कृष्ण मुरारी लाल, मनोज टाटा, गणेश वार्ष्णेय, रोशन दिवाकर, मोहित प्रजापति, श्रीपाल गुप्ता, अनुज, सतीश, पूर्णानंद शर्मा, अंकुश गुप्ता, रजनीश शर्मा, माधव गुप्ता आदि अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed