बिसौली/बदायूं : निकटवर्ती गांव बंजरिया स्थित काली शक्तिपीठ शिव मंदिर पर आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ में शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं। कथावाचक पंडित राधेश्याम ने कहा कि भोलेनाथ ने स्वयं भगवान विष्णु व ब्रह्मा जी की उत्पत्ति की। ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो भगवान विष्णु जगत के पालनहार बने। महाराज जी ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अत्याचारों की अधिकता होती है तब तब प्रभु अवतरित होकर पापियों का संहार करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण माह में व्यक्ति द्वारा किए गए पुण्य कार्य अक्षय हो जाते हैं। इस अवसर पर प्रमुख यजमान वीरेंद्र यादव, प्रमोद सिंह यादव, मुकेश शंखधार, अमित अग्रवाल, शंकर सिंह यादव, मनोज यादव, नीरज शर्मा, हरपाल सिंह, अनुपम गुप्ता, रामनिवास शर्मा, गुड्डू शर्मा, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed